परफेक्ट आईब्रो शेप के लिए ट्राई करें ये मेकअप हैक्स

चेहरे का सबसे अधिक ध्यान खीचने वाला फीचर आंखें और आइब्रोज होती है। खूबसूरत चेहरे के लिए परफेक्ट आईब्रो शेप पाना आसान काम नहीं है। लेकिन आप मेकअप की मदद से आईब्रो की परफेक्ट शेप बना सकते हैं। आप इन ट्रिक्स की मदद से आकर्षक आईब्रो पा सकती है। परफेक्ट आईब्रो बनाने के लिए आप इस 1 मिनट वाल मेकअप हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते है कैसे आप इस हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

परफेक्ट आईब्रो शेप के लिए आपको चाहिए एक न्यूड कलर्ड पेंसिल, हाइलाइटर, आइब्रो ब्रश, आइब्रो पेंसिल। अपनी आईब्रो को शेप देने के लिए सबसे पहले स्पूली ब्रश और आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें। एक लाइट कलर की पेंसिल लें। न्यूड या फिर पिंक कलर की फिर उसे आईब्रोज के नीचे लाएं। आईब्रो को इसी कलर पेंसिल से अंडरलाइन करें। इसके बाद हाथों की मदद से इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें ताकि फाइन लाइन ना रहें। आईब्रो पर एक बार फिर ब्रश फेरें इससे आपकी आईब्रो को परफेक्ट शेप मिलेगा।

परफेक्ट आईब्रो शेप बनाने के लिए आप ब्राउन कलर के पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्लैक कलर की पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि ब्लैक कलर के इस्तेमाल से सारा लुक खराब हो जाता है। ब्राउन कलर की पेंसिल का इस्तेमाल कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। आईब्रो को शेप बनाने के लिए आपको पहले थ्रेडिंग बनवानी होगी। बिना थ्रेडिंग बनाएं आईब्रो को परफेक्ट शेप नहीं दिया जा सकता है।

सगाई व रस्मों के लिए ट्राई करें मेकअप टिप्स, पाएं खूबसूरत और परफेक्ट लुक
source: boldsky.com

अन्य समाचार