BIG NEWS: अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होने वाली है तेज हवा के साथ बारिश

इन दिनों बिहार को छोड़कर देश के ज्यादातर राज्यों में लोगों को गरमा का अहसास हो रहा है। राजधानी दिल्ली में भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सावन का महीना है लेकिन वर्तमान में राहत की बूंदे कम पड़ रही हैं। लोगों को सावन की उस झमाझम बारिश का इंतजार है जो अब तक नहीं हुआ है। हालांकि, बिहार में बाढ़ के हालात बने हुए हैं, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश के आसार हैं जिनकी वजह से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार, 24 घंटे में देश के उत्तर-पूर्वी और मध्य के राज्यों में बारिश का अनुमान है।
इस दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा समेत अलग-अलग राज्यों में बारिश होगी।
- स्कायमेट के अनुसार, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, कोंकण और गोवा, आंध्रप्रदेश, अंडमान निकोबार, सिक्किम में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात में भी एक या दो जगह मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं।
- वहीं पूर्वी मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के बचे हुए हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा के अलावा दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
- पूर्वी गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुज़फ्फराबाद, शेष गुजरात, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
- राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क रहने वाला है लेकिन जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब के बचे हुए हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश, शेष मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
बिहार में हालत खराब
वहीं बिहार की बात करें तो देश में सबसे बुरे हालात वहीं के हैं। रविवार को भी उत्तर बिहार में हुई भारी बारिश के कारण कई नदियां उफनाई हैं जिसके कारण चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिले के सैकड़ों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ताजा हालातों को देखते हुए सीतामढ़ी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में कोसी, बागमती और कमला लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

अन्य समाचार