बिहार में पहली बार कोरोना से डॉक्टर की मौत, गया के रहने वाले चिकित्सक ने पटना एम्स में तोड़ा दम

पटना, जेएनएन। बिहार में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े और मौत की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को कोरोना से बिहार में पहली बार डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक डॉ अश्विनी कुमार गया के रहने वाले थे। कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इस तरह से प्रदेश में कोरोना से किसी डॉक्टर की मौत का पहला मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि गया निवासी डॉ. अश्विनी कुमार ने बुखार आने पर कोरोना की जांच औरंगाबाद में कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने उन्हें खोजना शुरू किया तो पता चला कि वे गया में रहते हैं। जिसके बाद फोन से अधिकारियों ने उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी। संक्रमित होने के बाद डॉ. अश्विनी बिहार की राजधानी पटना के एम्स में भर्ती हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार उनकी रविवार की रात गंभीर हो गई थी। देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

अन्य समाचार