कटावरोधी कार्य नहीं होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

गोब‌र्द्धना। रामनगर के मनचंगवा गांव में सिगहा नदी के कटाव से लोगों का जीना मुहाल है। आक्रोशित लोगों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। वे मांग कर रहे थे कि अविलंब कटावरोधी कार्य कराया जाएं। अन्यथा गांव का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। बीते तीन वर्षों से ये नदी लगातार धारा परिवर्तन कर पूरे गांव को जद में ले चुकी है। स्थानीय स्तर पर प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों को कितने बार इसके कटाव से बचाव के लिए ज्ञापन सौंपा जा चुका है। वे केवल आश्वासन ही देते हैं। इस बार नदी अपनी तेज धारा से खेतों को निशाना बना रही है। अब जैसे ही दोबारा कटाव होगा, गांव का आधा हिस्सा नदी की आगोश में समा जाएगा। इससे लगभग दो दर्जन घर प्रभावित होंगे। इसके बाद नदी की जद में आकर गोब‌र्द्धना जाने वाली मुख्य सड़क ध्वस्त हो जाएगी। बावजूद हमारी सुध तक लेने वाला कोई नहीं है। प्रदर्शन में अनिल राम, विदेशी राम, सतन राम, मोहन राम, मनोहर राम, मनोज राम, छोटे राम, रामाशीष राम, मकसूदन राम आदि शामिल थे।

जल जमाव से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, जताया आक्रोश यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार