चौसा में तीन नए पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप

बक्सर : चौसा में अब तीन नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इससे पॉजिटिव मरीज की कुल संख्या चार हो गई है। नए पॉजिटिव मिलने से गांव में हड़कंप मचा है। प्रशासन द्वारा इन तीनों पॉजिटिव मरीज को आइसोलेट किया का जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन नए पॉजिटिव मरीज पहले वाले मरीज के घर और परिवार से जुड़े हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार गोपनीय शाखा के एक शख्स चौसा निवासी जांच में पॉजिटिव आने के बाद उनके आवास को सील किया गया। जिसके बाद उनके स्वजनों का सैंपल लेकर जांच रिपोर्ट को भेजी गई। तीन बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके घर के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, पॉजिटिव मरीजों के चेन की सूची तैयार की जा रही है। इधर, प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर लोगों को आगाह किया जा रहा है। घर से बेवजह बाहर न निकले, जरूरी कार्य से बाहर निकलते है तो मास्क लगाकर निकलें। दूसरी ओर, सीओ नवलकांत और बीडीओ अशोक कुमार द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी गई। बगैर मास्क के कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। इसके बाद उन्हें दो मास्क भी दिए गए। इंसर्ट.., - 126 लोगों का लिया गया सैंपल संस, केसठ (बक्सर) : स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रविवार को नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिविर आयोजित किया गया। जहां टीम द्वारा 126 लोगो का सैंपल एकत्र किया गया। जिसे जांच के लिए पटना भेजा जाएगा। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नावानगर संजय सिंह ने दी।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार