बारह नए पॉजिटिव मिले, दो स्वस्थ होकर लौटे घर

शेखपुरा। पिछले 24 घंटे के दौरान जिला में कोरोना संक्रमितों में और 12 लोग जुड़ गये। इनमें आठ शेखपुरा तथा चार बरबीघा प्रखंड के हैं। इस तरह जिला में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है। इसमें से 168 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को भी दो पुराने मरीज कोरोना को हराकर अपने घर गये। एक्टिव केस मात्र 46 रह गए हैं।

डीपीआरओ ने बताया पॉ•िाटिव पाए गए बारह लोगों ने डीआरसीसी का कर्मी तथा सहायक योजना पदाधिकारी की पत्नी भी शामिल हैं। सहायक योजना पदाधिकारी की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है। 12 नये मरीजों में शेखपुरा तथा बरबीघा शहरी क्षेत्र के कई लोग हैं। शेखपुरा के बाइपास तिरमुहानी,महादेव नगर,बंगालीपर के लोग भी शामिल हैं। डीआरसीसी के कर्मी के पॉ•िाटिव होने का दूसरा मामला है। शनिवार को भी एक कर्मचारी पॉ•िाटिव हो चुका था। नये कर्मी का चेन उसी पुराने कर्मी से जुड़ा हुआ है। इधर बरबीघा में कपड़ा दुकान के एक स्टाफ ने चेन बनाते हुए मालिक तथा दूसरे को भी संक्रमित कर दिया है। मंगलवार की संक्रमित हुए 12 लोगों में 4 की रिपोर्ट एम्स पटना से आई है। बाकी की जांच शेखपुरा में ही हुई है। शाम तक संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है। नए संक्रमित सभी को आइसोलेशन में भर्ती करा दिया गया है।
डीआइजी ने शेखपुरा थाना का किया वर्चुअल निरीक्षण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार