अब एक मिस्ड कॉल पर बच्चे सुनेंगे दादी-नानी की अनोखी कहानियां

गोपालगंज : दादी-नानी की कहानियां केवल कुछ किस्से और फंतासियां भर नहीं हैं, वो एक परंपरा हैं। एक ऐसी विरासत जो खेल-खेल में ही बच्चों में अच्छे संस्कारों और आदर्शों को प्रोजेक्ट करती है। जैसे-जैसे संयुक्त परिवार का ढांचा चरमरा रहा है, बच्चों के पास से ये सारे मौके भी छूटते जा रहे हैं। आज की पीढ़ी के बच्चों को खुद नहीं मालूम वो विरासत के किन पन्नों को खोते जा रहे है। आज के आधुनिक समाज में दादी-नानी की कहानियां और किस्से पूरी तरह से विलुप्त होते जा रहे हैं। अब न तो दादी-नानी की कहानियां रह गई हैं और न ही आज के बच्चों में कहानियां पढ़ने या सुनने की प्रवृत्ति है। ऐसे में बच्चों में बचपना कहीं खोता जा रहा है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आईसीडीएस यूनिसेफ और प्रथम बुक्स ने एक अच्छी पहल की शुरूआत की है। इसके तहत बच्चे अब एक मिस्ड कॉल पर कहानियां सुन सकते हैं।

परसौनी स्लुइस गेट के समीप रिसाव, ग्रामीण दशहत में यह भी पढ़ें
कोरोना संकट काल में छोटे बच्चों को साइको सोशल सपोर्ट देने के लिए यह पहल शुरू की गई है। आईसीडीएस, यूनिसेफ और प्रथम बुक्स के तहत यह प्रयास किया गया है। मिस्ड कॉल दो कहानी सुनो गतिविधि के तहत एक फोन नंबर 08033094243 उपलब्ध कराया गया है। जिससे केवल एक मिस्ड कॉल देकर छात्र अपने उम्र के अनुसार कहानियों का आनंद ले सकते है। यह नम्बर पर सिर्फ मिस्ड कॉल करना है। जैसे ही मिस्ड कॉल बंद हो जाएगा तो कॉलर को एक कॉल वापस आएगा। जिसमें कुछ निर्देशों का पालन करने कहा जाएगा, जैसे भाषा चयन जिसके लिए डायलिग पेड से 1 नंबर दबाने पर अंग्रेजी और 2 नंबर चुनने पर हिन्दी भाषा चयनित होगी। भाषा चयन के बाद उम्र की जानकारी ली जाएगी 5 वर्ष से कम उम्र वालों की कहानी के लिए 1 और 5 वर्ष से ज्यादा उम्र के लिए 2 दबाने पर कहानी का प्रसारण चालू हो जाएगा।
इनसेट
बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज की आवाज में भी सुन सकेंगे कहानी
गोपालगंज : कहानी दादी-नानी की आवाज के साथ ही बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज की आवाज में भी हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने और सुनने की संस्कृति को विकसित करना है। कोरोना संकट में स्कूल बंद है ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। इन कहानियों के जरिए बच्चों को साइको सोशल सपोर्ट देने की कोशिश करने की पहल की गई है। इसके तहत एक मिस्ड कॉल पर दो कहानियां सुनने को मिल सकेगी।
इनसेट
आंगनबाड़ी सेविका करेंगी परिजनों को जागरुक
गोपालगंज : इस कार्यक्रम के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों व परिजनों को जानकारी दी जायेगी। इसको लेकर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया गया है। ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार