सुबह होते ही विरान हो गई मुख्य सड़कें व गलियां

जहानाबाद : नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन के सख्ती के कारण सुबह होते ही सड़कें विरान हो गई। चौक-चौराहों के अलावा शहर के मुख्य मार्ग पर निकलने वाली मुख्य गलियों पर पुलिस की नजर टिकी हुई थी। अनावश्यक कार्य को लेकर सड़क पर विचरण करने वाले लोगों को पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी। अधिकांश मोटरसाइकिल चालक तो पुलिस पर नजर पड़ते ही वैरंग वापस लौट जा रहे थे। पुलिस को देखकर ही वाहन चालक आगे बढ़ रहे थे। जिलाधिकारी नवीन कुमार,पुलिस अधीक्षक मनीष, अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी, अपर

कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन 3 से यह भी पढ़ें
समाहर्ता अरबिद मंडल, नप के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाए। वगैर मास्क पहने लोगों से जुर्माने की राशि भी वसूल किया गया। सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड विरान पड़ा था। कभी इन जगहों पर मेला सा ²श्य देखने को मिलता था। शहर में ऑटो परिचालन बंद रहने से बाहर से आए यात्रियों को गंतव्य स्थानों तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने जिलेवासियों से ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से अपने घरों में ही कैद रहने का आग्रह कर रहे थे। इधर पुलिस कर्मियों ने अपने तैनात स्थल पर मुश्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे थे। वाहनों को वगैर जांच किए आगे जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जा रही थी। शहर से निकलने वाले राजाबाजार संकट मोचन मंदिर, काको मोड़, गया मोड़ पर पुलिस के जवान ने जांच अभियान चलाया। वगैर मास्क व हेलमेट पहने वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूल की गई।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार