अरवल में 121 लोगों ने हराया कोरोना को

अरवल : जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या संतोषजनक स्थिति उत्पन्न कर रहा है। जिले में अब तक 2385 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है जिसमें से 196 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुआ है। संक्रमितों में से 121 पूरी तरह ठीक हो गए है। अब 75 एक्टिव केस जिले में है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जगह जगह पर मास्क जांच अभियान का संचालन हो रहा है। जो लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं उनसे जुर्माने की राशि वसूली जा रही है।

जाप प्रमुख ने मृतक के आश्रित को दिया सहायता राशि यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार