जहानाबाद में आठ नए संक्रमित, 612 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार

जहानाबाद : जहानाबाद जिले में बुधवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 412 पहुंच गई। हालांकि स्वस्थ्य होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। जिले में अबतक 309 लोग हरा चुके हैं। जिले में एक्टीव केस मात्र 102 रह गई।

जिले में 612 लोगों का सैंपल जांच रिपोर्ट के लिए भेजी गई है जिसका इंतजार है। नए संक्रमित में से घोसी के एक एएनएम तथा हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के दो मरीज के अलावा अन्य सभी जिला मुख्यालय के शहरी इलाके के ही हैं। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अब तक कुल 412 कोरोना पॉजिटिव केस प्रतिवेदित हुए है। अबतक जिले में कोरोना वायरस से संबंधित कुल 5675 व्यक्तिओं के सैंपल जाच किया गया है। जाच में 4651 व्यक्तियों का निगेटिव परिणाम प्राप्त हुआ है। 612 सैंपल का रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वायरस से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। 309 व्यक्ति निगेटिव परिणाम प्राप्त कर डिस्चार्ज कर दिये गये है। अब जिले 102 ऐक्टीव केस है।
दो शिफ्ट में खुलेंगे आवश्यक वस्तुओं की दुकान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार