दहेज हत्या का आरोपित पिता-पुत्री गिरफ्तार

खोदावंदपुर (बेगूसराय) : खोदावंदपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे दो आरोपितों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित खोदावंदपुर पंचायत वार्ड संख्या पांच निवासी कमलेश्वरी पासवान एवं उनकी पुत्री मनीषा देवी हैं। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में मंझौल कोर्ट भेज दिया गया है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि विगत दिनों सरस्वती पूजा के दिन काजल का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके घर से बरामद किया गया था। इस मामले में काजल के पिता विभूतिपुर थाना क्षेत्र के राजेश पासवान ने अपनी पुत्री की दहेज के लिए हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में उन्होंने अपने दामाद विक्रांत कुमार, समधी कमलेश्वरी पासवान तथा अपनी पुत्री की सास और ननद को आरोपित किया था। मृतका की सास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ससुर और ननद को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले का आरोपित मृतका का पति विक्रांत अब भी फरार है।
रोजगार का अवसर मुहैया कराने के लिए श्रमिक समूह के ग्रुप लीडर से स्थापित करें समन्वय : डीएम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार