अधिकारियों ने लिया जीएन तटबंध का जायजा

जासं, खगड़िया : गंगा और बूढ़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि को देखकर बांध-तटबंधों की चौकसी बढ़ा दी गई है। गुरुवार को बाढ़ नियंत्रण अंचल के अधीक्षण अभियंता सत्यजीत, फ्लड फाइटिग फोर्स के अध्यक्ष ई शैलेश कुमार सिंह, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक के कार्यपालक अभियंता अमर कुमार ने गोगरी-नारायणपुर तटबंध का जायजा लिया। इस मौके पर बांध-तटबंधों पर कैंप कर रहे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कहा कि, बढ़ते जलस्तर के बीच अधिक चौकस रहने की जरूरत है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार