गंगा और बूढ़ी गंडक भी बढ़ रही है

जासं, खगड़िया : गंगा और बूढ़ी गंडक तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को खगड़िया के खारा धार स्लूईस के पास गंगा का जलस्तर 32.72 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि गंगा खतरे के निशान से काफी नीचे है। खारा धार स्लूईस के पास खतरे का निशान 34.07 मीटर है। बूढ़ी गंडक भी खगड़िया में तेजी से बढ़ रही है। खगड़िया अघोरी स्थान के पास गुरुवार को बूढ़ी गंडक का जलस्तर 35.60 मीटर था। यहां खतरे का निशान 36.60 मीटर है। कहने का मतलब बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से अभी एक मीटर नीचे है। गंगा और बूढ़ी गंडक के जलस्तर में अभी वृद्धि जारी रहेगी।



Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार