डूबने से बालक की मौत

अररिया। भरगामा प्रखंड से होकर गुजरने वाली खर्रा धार में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार सिमरबनी पंचायत के वार्ड एक निवासी ज्ञानचंद्र शर्मा का पुत्र था। भरगामा थाना पुलिस मनीष के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है। मनीष कुमार वर्ग छह का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय सिंह यादव मृतक के घर पहुंच पीड़ित स्वजनों को सांत्वना दिया। इस घटना के संबंध में बताया गया कि मनीष अपने घर से पूरब आधा किलोमीटर कि दूरी पर खर्रा धार के बगल में मवेशी चराने गया था। इसी दौरान लोगों ने उसे धार में डूबते देखा। ग्रामीणों ने बालक को बचाने की कोशिश की व मनीष को पानी से निकालकर स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना कि सूचना पर स्थानीय मुखिया विजय सिंह यादव के अलावा बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। मुखिया श्री यादव ने कबीर अंत्येष्टि मद से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी।
जोगबनी मे दो जगहों को किया गया सील यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार