जोगबनी मे दो जगहों को किया गया सील

अररिया। जोगबनी में दो जगहों पर कोरोना के मरीज पाए जाने के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर प्रशासन के द्वारा दो स्थानों को सील किया गया। जोगबनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 व 17 में जिस स्थान पर मरीज पाए गए थे। उस गली को नगर प्रशासन के द्वारा बास की बेरिकेडिग लगा कर सील कर दिया गया है।नगर प्रशासन के द्वारा उक्त सील किए गए स्थानों को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उक्त संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रराज प्रकाश ने बताया की कोविड 19 के संक्रांति मरीज पाए जाने वाले स्थानों को सील किया गया है तथा सील वाले इलाके में रहने वाले लोगो के लिए अन्य आवश्यक सामग्री के लिये नजदीक के दुकानदारों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार