हर खेत में पानी पहुंचाने को ले प्लॉटवार सर्वेक्षण

-वीडियो कॉफ्रेंसिग के माध्यम से सर्वेक्षणकर्ताओं को दी गई ट्रेनिग

जागरण संवाददाता, छपरा :सारण जिले के हर खेत में पानी पहुंचाने के उद्देश्य से प्लॉटवार सर्वेक्षण किया जाएगा। जिले में सर्वेक्षण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन गुरूवार को एनआइसी सभागार में वीडियो कॉफ्रेंसिग के माध्यम से जरूरी दिशा - निर्देश दिया। उसके बाद अपर समाहर्ता डॉ. गगन, जिला कृषि पदाधिकारी एवं डीआईओ ने सर्वेक्षणकर्ताओं को ऑनलाइन ट्रेनिग दिया। प्रशिक्षण सत्र में अपर समाहर्ता ने बताया कि जल स्त्रोत से खेती की सभी प्लॉट की दूरी का सर्वे किया जाएगा। जिसमें एक-एक खेत की दूरी आहर, पईन, नहर, नदी, नाला जैसे जल स्त्रोत से कितनी दूर है यह देखा जाएगा।
जिलाधिकारी ने की वीडियो कॉफ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षा यह भी पढ़ें
सर्वेक्षण का कार्य कृषि जल एप के द्वारा किया जाएगा। यह एप एनआईसी के द्वारा तैयार किया गया है। सर्वेक्षण का कार्य किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक करेंगे। प्रशिक्षण में किसान सलाहकार और कृषि समन्वयकों को कृषि जल एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के बारे में बताया गया। अपर समाहर्ता ने कहा कि यह ऐप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के डिजिटलाइज्ड भू-अभिलेख के आधार पर तैयार किया गया है। जिसमें प्रत्येक प्लॉट का विवरण दिखेगा। सर्वेक्षणकर्ता प्लॉट (खेत) के स्वामी से भी प्लॉट से निकटवर्ती जल स्त्रोत की दूर के बारे में जानकारी लेंगे। जिसे बाद में एप डिजिलाइज्ड नक्सा से मिलान कर इसे विभागीय पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता डॉ. गगन को इसका सारण का नोडल अधिकारी बनाया है।
जिनका सहयोग जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (डीआईओ) करेंगे। ऑनलाइन ट्रेनिग में जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार