नदी में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत

अररिया। नरपतगंज प्रखंड से सटे भरगामा प्रखंड अंतर्गत सिमरबनी पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी ज्ञानचंद शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शर्मा की मौत पानी में डूबने से हो गई। बताया जा रहा है कि मनीष दो भाई और एक बहन था, जिसमें सबसे बड़ा मनीष ही था। वह आदर्श मध्य विद्यालय सिमरबनी में कक्षा चार में पढ़ता था। ग्रामीणों ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर खर्रा धार है जहां मनीष अपने चार पांच साथियों के साथ नहाने गया था। धार में अधिक पानी होने के कारण मनीष डूब गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं भरगामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मृत लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया ले गई। रिपोर्ट आने पर ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। इधर परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है। मृतक के पिता पेशे से मजदूर हैं। मनीष की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। पीपुल्स पावर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव, जिला अध्यक्ष लालू कुमार यादव, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, सोनू कुमार यादव सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

जोगबनी मे दो जगहों को किया गया सील यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार