लॉकडाउन का उपहास, नहीं बर्दास्त : डीएम

जहानाबाद : कोरोना संक्रमण चक्र तोड़ने के लिए लागू लॉकडाउन का उपहास बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जन सुरक्षा की कीमत पर आवश्यक वस्तु और सेवाओं के बहाने मजमा लगाने की छूट नहीं दी जा सकती है। जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने गुरुवार को शहर में भ्रमण के दौरान प्रशासन की मंशा जाहिर की। उन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन के आरोप में चार दुकानें सील कर दी।

सुबह 10.30 बजे। जिलाधिकारी की सवारी आवास से निकलकर अरवल मोड़ पहुंची। पहली नजर ओके मेडिकल हॉल दवा दुकान पर पड़ गई। ग्राहकों की भीड़ और मास्क की जांच के लिए गाड़ी से उतरते भगदड़ मच गई। डीएम ने तत्काल दवा दुकान सील करने का निर्देश दिया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया संभाग का आवंटन यह भी पढ़ें
समय- 11.00 बजे। डीएम हास्पिटल मोड़ होते कलेक्ट्रेट पहुंचे। जरूरी काम निपटाकर फिर भ्रमण को शहर में निकल गए। शहर में विंध्यवासिनी मेडिकल हॉल के सामने भीड़ देखकर भड़क गए। दुकानदार को तत्काल शटर डाउन करने का आदेश दिया। बाद में इस दुकान को भी सील करा दिया। समय - 12.30 बजे। मोहल्ला राजाबाजार। इलाके के भ्रमण के दौरान एक किराना दुकान पर बिना मास्क पहने दुकानदार और ग्राहक को देखते ही सील करा दिया। फिदा हुसैन रोड में एक गुमटी खुला था जिसे लॉक करा दिया गया।
समय - 1.00 बजे। पुलिस और दंडाधिकारी की गाड़ी अलग-अलग इलाके में वाहनों की जांच कर रही थी। जो लोग घर से निकलने का पुख्ता कारण नहीं बता पा रहे थे उनसे जुर्माना वसूल किया गया। निर्धारित अवधि के बाद जो आवश्यक सेवा की दुकानें खुली थी उन दुकानों को प्रशासन ने बंद करा दिया। डीएम के आदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी इलाके में भ्रमण किया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, अंचलाधिकारी संजय कुमार अंवष्ट भी दल बल के साथ लॉकडाउन की सफलता को सुनिश्चित करने में लगे थे। फल, सब्जी, दूध समेत अन्य आवश्यक सामग्री लोग शारीरिक दूरी बनाकर करने लगे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार