बाढ़पीड़ितों के बीच महंत सत्यदेव दास ने वितरित की राशन सामग्री

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से सदर प्रखंड के दियारा इलाके के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गावों के लोग पलायन कर रहे हैं। इसी बीच बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उनकी तरफ मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को राजद नेता महंत सत्यदेव दास ने कार्यकर्ताओं के साथ नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर ग्रामीणों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गंडक नदी का जलस्तर प्रतिदिन बढ़ने से निचले इलाके के गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ पीड़ितों को सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। जिसे देखते सदर प्रखंड के कटघरवा, जगीरीटोला, खाप मकसूदपुर, डोमाहाता, मलाही टोला सहित आधा दर्जन गांव में बाढ़ में फंसे लोगों के बीच नाव से जाकर चूड़ा, मीठा, पूड़ी व सब्जी का वितरण किया गया। इस मौके पर राजद के जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, बरौली के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष संतोष यादव, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष अमित यादव, अमरेश पाण्डेय, सोनू कुशवाहा, ताहारी बीन, चंदन महतो, विशाल यादव, नीरज साह, मुन्ना यादव आदि भी मौजूद रहे।

खेत में पौधा लगाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार