ढाई सौ लोगों से वसूला गया जुर्माना

संवाद सहयोगी, खगड़िया : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने को लेकर सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का खगडिया में खासे असर देखने को मिला। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शुक्रवार को सभी दुकानें बंद रही। पुलिस सड़कों पर गश्त करती रही। डीएम आलोक रंजन घोष, एसपी मीनू कुमारी समेत अन्य अधिकारी लॉकडाउन के शत प्रतिशत पालन कराने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेते रहे। लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त दिखी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के पहले दिन लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में 61 वाहन चालकों से 61 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। इसी तरह बिना मास्क सड़कों पर चलने वाले 183 लोगों से 12850 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। बेलदौर पुलिस द्वारा सर्वाधिक 11 हजार जुर्माने की राशि वसूल की गई। महेशखूंट पुलिस द्वारा नौ हजार, खगडिया पुलिस द्वारा सात हजार, गंगौर पुलिस द्वारा छह हजार जुर्माने की राशि वसूल की गई। परबत्ता पुलिस द्वारा चार हजार व पसराहा पुलिस द्वारा तीन हजार रुपये वाहन चालकों से लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर जुर्माने वसूल किए गए। अलौली पुलिस द्वारा तीन हजार व चौथम पुलिस द्वारा भी सात हजार रुपये वाहन चालकों से वसूल किए गए। बिना मास्क के घर से निकलने वाले 33 लोगों से मानसी पुलिस द्वारा जुर्माना वसूल किया गया। जबकि पसराहा पुलिस द्वारा 27, खगड़िया पुलिस द्वारा 20 लोगों से जुर्माने की राशि की वसूली की गई। कोट

चौथम में दूसरे दिन लॉकडाउन दिखा प्रभावी यह भी पढ़ें
सावधानी ही कोरोना वायरस से बचाव है। जो लोग लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे, उनपर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मीनू कुमारी, एसपी, खगड़िया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार