सड़क दुर्घटना में व्यवसायी घायल

सिवान। महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम गांव समीप गुजरी सिवान-गोपालगंज हाइवे पर दो दिन पूर्व गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से आकोपुर पश्चिम टोला निवासी व दवा व्यवसायी चंद्रभूषण मिश्रा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजनों ने उन्हें शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि घायल चंद्रभूषण मिश्रा प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वे हाइवे किनारे झाड़ी में घायल होकर गिर गए। उन्हें सिर व शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। सुबह टहलने पहुंचे अन्य लोगों ने उन्हें घायलावस्था में देख स्वजनों को सूचित किया। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मास्क नहीं पहनने पर 54 लोगों पर लगाया जुर्माना यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार