हैंड ट्रॉली की या तो मरम्मत की जाए, या नई ट्रॉली की व्यवस्था हो

संवाद सहयोगी, मुंगेर : मुंगेर नगर के वार्ड संख्या 17 में हैंड ट्राली के टूट जाने से सफाई कार्य बाधित हो रहा है। वार्ड में पांच हैंड ट्रॉली है, जिसमें तीन ट्राली चलने की स्थिति में नहीं है। ये बातें वार्ड पार्षद प्रकाश कुमार सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि वार्ड बड़ा होने से सफाई कार्य बाधित है। उन्होंने नगर आयुक्त से अनुरोध करते हुए कहा कि हैंड ट्रॉली की या तो मरम्मत करवा दी जाए या नई ट्रॉली की व्यवस्था हो। हैंड ट्रॉली जो पूर्व में मिली थी वह रेलवे स्टेशन के लिए उपयुक्त है। नई ट्रॉली खरीद में इसका ध्यान रखने की जरूरत है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार