छत से गिरकर बालक की मौत

संवाद सूत्र, परबत्ता ( खगड़िया): परबत्ता गांव में एक आठ वर्षीय बालक छत से गिरकर जख्मी हो गया। जिसकी मौत इलाज के दौरान एक निजी क्लिनिक में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परबत्ता गांव में शुक्रवार की शाम वेदानंद यादव का आठ वर्षीय पुत्र छोटू कुमार छत पर खेल रहा था। तभी अचानक पैर फिसल जाने के कारण नीचे गिरा गया। आनन-फानन में स्वजन उसे परबत्ता सीएचसी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम ही एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना की पुष्टि परबत्ता पंचायत के मुखिया सुनीता देवी के प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने की है।

सड़क जाम करना पड़ा महंगा यह भी पढ़ें

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार