छापेमारी में एक लाख गुटखा बरामद

फोटो संख्या 18 एआरआर ,

- फारबिसगंज में चेकिग के दौरान पकड़े हुए गुटका को थाना ले जाती पुलिस।
- पकड़े गए गुटखा को एसडीओ के निर्देश पर स्थानीय थाना में किया गया जमा। संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया):
अररिया। फारबिसगंज में शनिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर नकेल कसने के लिए अपर एसडीओ रंजीत कुमार के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, छुआ पट्टी आदि स्थानों पर अवैध रूप से दुकान खोलने हुए दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। नगर परिषद कर्मियों के द्वारा पर एसडीओ के निर्देश पर दुकानदारों को पकड़ कर जुर्माना वसूला गया। वहीं आगे से दुकान खोलने पर प्राथमिकी दर्ज करने का भी सख्त हिदायत दिया गया। इधर चेकिग के दौरान ही छुआ पट्टी के एक दुकान से लगभग एक लाख रुपये के मूल्य के प्रतिबंधित गुटखा को बरामद किया गया। बरामद प्रतिबंधित गुटखा में रजनीगंधा, विमल, राज निवास आदि शामिल है। गुटखा को पदाधिकारी के निर्देश पर थाना ले ले जाया गया। जहां आगे की कार्रवाई समाचार प्रेषण तक की जा रही थी। मामले में थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि पकड़े गए गुटखा का मिलान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीओ संजीव कुमार, बीडीओ अमित आनंद, दरोगा विमल मंडल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। सीओ संजीव कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत गुटखा पकड़ा गया है। इसलिए नप के ईओ के द्वारा ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
12 से चार बाजार क्षेत्र में नहीं रहेगी बिजली यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार