शराब तस्करी का आरोपित विकास यादव गिरफ्तार

पूर्णिया। शराब तस्करी का आरोपित मरंगा निवासी विकास यादव को केहाट थाना पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस आरोपित के न्यू सिपाही टोला स्थित घर पर छापेमारी की। पुलिस को देख घर के पीछे का दीवार कूदकर भग निकला। पुलिस टीम में शामिल दारोगा घनश्याम सिंह एवं अन्य पुलिस बल ने उसका पीछा कर मरंगा जाने वाली रोड से उसे गिरफ्तार किया। मामले में केहाट थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि उस पर शराब तस्करी और पुलिस के साथ बदसलूकी के आरोप में काड संख्या 272/20 में प्राथमिकी दर्ज था। बताते चलें कि वो दो माह से फरार चल रहा था। इस दौरान पुलिस कई बार उसके घर पर छापेमारी की थी, लेकिन वह पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ रहा था।

सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के परिजन को सौपी सहायता राशि का चेक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार