बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में 20 जुलाई का दिन बेहद खास है। दो साल पहले इसी दिन अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। यह दिन प्रियंका के जन्मदिन के ठीक दो दिन बाद आता है। इस मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट के कमेंट में उनके पति निक जोनस ने भी रिएक्ट किया है। दोनों का यह अंदाज बेहद दिलकश है और फैंस का दिल जीतने वाला है।
प्रियंका ने सोमवार सुबह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी जिंदगी का बेहद खास दिन। ठीक दो साल पहले आज ही के दिन तुमने मुझसे शादी के लिए पूछा था। मैं कुछ बोल पाने की हालत में ही नहीं थी, फिर भी मैंने हां कहा था। हमेशा मेरे बारे में सोचने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं इस दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं। आईलवयू निक।'