निकृष में दो पक्षों में पत्थरबाजी में एक व्यक्ति घायल

बक्सर : थाना क्षेत्र के निकृष गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी में मनु साह पिता गंगादयाल बुरी तरह जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मनु रविवार की सुबह अपने खेत की तरफ जा रहे थे। तभी गांव के ही कुछ मनचले युवक पुराने विवाद को लेकर उलझ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। पत्थरबाजी होने से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आनेवाली मुख्य गली पूरी तरह बंद हो गई। लगभग 45 मिनट तक हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन से अधिक लोगों को हल्की चोटें आई हैं। लेकिन, मनु को अधिक चोट आई है। जिसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष द्वारा राजपुर थाना को सूचित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

छापेमारी में गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार