औरंगाबाद में कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटे में मिले 51 संक्रमित

औरंगाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 51 संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 459 हो गई है। हालांकि 345 संक्रमित ठीक होकर घर चले गए हैं। 113 संक्रमित अब भी बचे हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मी हो रहे हैं। विधायक के संक्रमण के बाद अब सांसद की मां एवं भाई संक्रमित पाए गए हैं। दोनों का रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आया है। बताया जाता है कि रविवार को कई प्रमुख लोगों ने कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल दिया है। रविवार को जो रिपोर्ट आई है उसमें ओबरा के बीडीओ संक्रमित पाए गए हैं। बीडीओ के संक्रमण की सूचना से प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। सात दिनों के प्रखंड सह अंचल कार्यालय बंद कर दिया गया है। इससे संबंधित सूचना बोर्ड पर चिपकाया गया है। प्रखंड के साथ बीआरसी, मनरेगा कार्यालय बंद हो गया है। बीडीओ का चेन लंबी हो सकती है। रविवार को बीडीओ के साथ कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपना सैंपल जांच के लिए दिया है। चार सीआरपीएफ जवान भी संक्रमित पाए गए हैं। ये जवान औरंगाबाद कैंप में रह रहे थे। हसपुरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां संख्या में इजाफा हो रहा है। अनुमंडल की महिला अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। फेसर थाना का एक कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिस कारण अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि जिले में कोरोना के मरीज और बढ़ेंगे। पटना से रिपोर्ट अभी नहीं आ रहा है जिस कारण संक्रमितों की संख्या कम दिखाई दे रहा है। सही तरीके से जांच हो जाए तो यहां मरीजों को रहने के लिए जगह नहीं मिलेगा। न्यू एरिया व शाहपुर में फिर मिले मरीज

मीटर रीडरों ने वेतन कटौती सहित अन्य मांगों को ले किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें
औरंगाबाद : औरंगाबाद शहर कंटेनमेंट जोन में आ गया है। शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन 10 से 15 पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। न्यू एरिया, महाराजगंज रोड, कर्मा रोड, बराटपुर, शाहपुर, क्लब रोड, ब्लॉक कॉलोनी में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अधिकांश संक्रमित अपने घरों में रह रहे हैं जिस कारण कोरोना का फैलाव लगातार हो रहा है। न्यू एरिया में रविवार को चार मरीज मिले। शाहपुर में दो एवं क्लब रोड में पिता-पुत्री कोरोना संक्रमित पाई गई है। थाना के पास स्थित फोर स्टार परिसर में भी कोरोना प्रवेश कर गया है। यहां पिता-पुत्र संक्रमित हुए हैं। न्यू एरिया के बुजुर्ग संक्रमित हुए जिनकी उम्र 81 वर्ष है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये बीमार कम पड़ते थे परंतु इस बार संक्रमित हुए हैं। इनके बिरादरी के कई और लोग संक्रमित हुए हैं। एक इनके हम उम्र हैं। न्यू एरिया का यह इलाका हॉट-स्पाट हो गया है, परंतु अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार