श्रीकृष्णा TRP की रेस में शीर्ष स्थान पर



टीआरपी की रेस में श्रीकृष्णा शीर्ष पर है, दूसरे स्थान रामायण, और तीसरे स्थान पर दंगल टीवी पर प्रसारित शो महिमा शनिदेव की है जिसे भारतीय दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
90 के दशक में रामानंद सागर के पौराणिक शो श्रीकृष्णा की शुरुआत हुई थी जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। कोरोना महामारी के चलते लाॅकडाउन के समय में एक बार फिर इस सीरियल को प्रसारित किया गया, नए ब्राॅडकास्ट आॅडियंस रिसर्च चैनल (BARC) की रिपोर्ट के अनुसार श्रीकृष्णा ने रामायण को पीछे छोड़ते हुए TOP स्थान पर है, BARC ने 4 से 10 जुलाई के बीच भारतीय दर्शको के देखने के पैटर्न को जारी किया था। उसने यह कहा कि टीआरपी के मामले में श्रीकृष्णा शीर्ष स्थान पर है और रामानंद सागर का शो श्रीकृष्णा दर्शको के द्वारा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है।
रामायण दूसरे स्थान पर
रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 80 के दशक का शो रामायण को भी टी वी पर एक बार फिर से प्रसारित किया किया गया, यह शो भी भारतीय दर्शको द्वारा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। रामायण ने भी लाॅकडाउन के समय डी डी नेशनल पर वापसी की थी।
पौराणिक शो श्रीकृष्णा और रामायण के अलावा दंगल पर प्रसारित शो महिमा शनिदेव की तीसरे स्थान पर है, यह शो भी दर्शको द्वारा काफी देखा गया शो है। इसके अलावा चैथे स्थान पर स्टारप्लस के महाभारत और पाॅचवे स्थान स्टार उत्सव के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है शामिल है।
लाॅकडाउन के समय पौराणिक सीरियल की टीवी पर वापसी करके टाॅप स्थान बनाना अपने आप में बड़ी बात है। 

अन्य समाचार