कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को बताया बी ग्रेड, तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

कंगना रनौत ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को लेकर निशाना साधा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरु हुई, जो अबतक थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कई बड़े सेलेब्स लोगों के निशाने पर आ गए हैं, तो कुछ गंभीर आरोपों के साथ उनपर निशाना साध रहे हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस बहस में कई बार अपनी राय रखती नजर आई थीं। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स पर भी निशाना साधा। वहीं, हाल ही अब कंगना रनौत ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को लेकर निशाना साधा है।
तापसी और स्वरा को बताया बी ग्रेड ऐक्ट्रेसेस
कंगना रनौत ने अपने इस इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड ऐक्ट्रेसेस बताया। कंगना रनौत ने कहा, कि तापसी पन्नू जैसे लोग तो कह देंगे कि उन्हें नेपोटिज्म से कोई दिक्कत नहीं है, उन्हें तो करण जौहर बहुत पसंद है, लेकिन फिर आप जैसी बी ग्रेड एक्ट्रेसेज को जो दिखने में भी ठीक है, काम क्यों नहीं मिलता। कंगना के इस कमेंट के बाद तापसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कंगना का नाम लिए बिना ही अपना जवाब दे डाला। उन्होंने लिखा, 'मैंने सुना क्लास 12 और 10 के रिजल्ट के बाद हमारा रिजल्ट भी आ गया है। हमारा ग्रेड सिस्टम अब ऑफिशल है? अभी तक तो नंबर सिस्टम पर वैल्यू डिसाइड होती थी ना ?'
Maine suna class 12th n 10th ke result ke baad humaara result bhi aa gaya hai! Humaara grade system ab official hai ? Abhi tak toh number system pe value decide hoti thi na ? #MaLifeMaRulesMaShitMaPot
- taapsee pannu (@taapsee) July 19, 2020
आपको बता दें, कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कंगना रनौत ने बॉलीवुड के कई बड़े डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर्स पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कि नेपोटिज्म की वजह से सुशांत ने आत्महत्या की। इतना ही नहीं, हाल ही में, इन्हीं आरोपों को लेकर कंगना ने कहा था, कि अगर वो अपने आरोप साबित नहीं कर पाईं तो पद्मश्री लौटा देंगी। बता दें कि कंगना रनौत अक्सर ही अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।
एक्ट्रेस कंगना रनौत बोलीं,-सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में अपने दावे साबित नहीं कर पाई तो लौटा दूंगी 'पद्मश्री'

अन्य समाचार