ट्रेन की चपेट में आने से महिला के पैर कटा

रोहतास। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूरब धनपुरवा रेलवे गुमटी के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दोनो पैर कट गई। गंभीर रुप से घायल महिला को जीआरपी थाना की पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष लल्लू सिंह ने बताया कि फिलहाल घायल महिला जिदा है। घायल महिला की होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पैर कटी महिला की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के सबार गांव निवासी गुपुत सिंह की 52 वर्षीय पत्नी पौढ़ारो कुंअर उर्फ मीरा के रुप में हुई है। वह फिलहाल शहर के टकसाल संधत गुरुद्वारा रोड में अपने दामाद के घर रहती है। दुर्घटना या आत्महत्या का प्रयास इस संबंध में फिलहाल पुलिस कुछ कहने से परहेज कर रही है। पुलिस के अनुसार घायल महिला के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज करने बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

रोहतास में मिले 132 नए कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 931 यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार