प्रियंका चोपड़ा पर झल्लाते हुए फेंक दिया था माइक, गर्भवती महिलाओं का भी उड़ा चुका है मजाक

बॉलीवुड सितारों के बारे में कई छुपी बातें ऐसी होती हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दोस्तों आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे ऐसे कॉमेडियन अभिनेता की जो लोगों को खूब हंसाता भी है। साथ ही विवादों से भी उसका पुराना नाता रहा है। तो चलिए बिना समय गंवाए जान लेते हैं इस अभिनेता के बारे में

 दोस्तों हम बात कर रहे हैं कॉमेडियन अभिनेता कपिल शर्मा की। बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के घर बेटी ने जन्म लिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। कपिल ने पिछले साल गिन्नी चतरथ से शादी की थी। कपिल आज भारत के नंबर 1 कॉमेडियन अभिनेता बन चुके हैं। लोगों को हंसाने के साथ-साथ वह विवादों में भी खूब रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए उनके एक झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। क्या हुआ था उस दिन?
 दरअसल कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा एक अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट कर रहे थे। तभी प्रियंका अपने मेकअप रूम में चली गईं और उन्होंने तैयार होने के लिए 3 घंटे लगा दिए। जब पीसी वापस लौटीं तो कपिल को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने झल्लाते हुए अपना माइक और एयरफोन स्टेज पर फेंक दिया था।
 जैसा कि ऊपर हमने जिक्र किया कपिल का विवादों से पुराना नाता रहा है। अपने ही शो कपिल शर्मा शो में उन्होंने गर्भवती महिला पर एक कमेंट कर दिया था। हंसी मजाक में किया गया यह पंच उन्हीं पर भारी पड़ गया। महाराष्ट्र के एक एनजीओ ने कपिल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था।

अन्य समाचार