वज्रपात की चपेट में आकर महिला की मौत

नवादा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अषाढ़ी गांव में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका रीना देवी उसी गांव की रहने वाली थी। बताया जाता है कि वह खेत पर खाना पहुंचाने जा रही थी। इसी दौरान आसमान में बादल गरजने लगा। अचानक बिजली चमकने और आवाज सुनकर महिला गिर गई। जिसके बाद आसपास के लोग वहां दौड़ पड़े। पास जाकर लोगों ने देखा कि महिला की मौत हो चुकी है। तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग खेत पर काम कर रहे थे। जिसके लिए वह खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। इधर, महिला की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तन को स्वस्थ व मस्तिष्क को शांत रखता है योग : योगी त्यागनाथ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार