इतने पढ़े लिखे हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया पर विशेष छाप छोड़ी थी। अपनी अभिनय कला के दम पर ही अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से स्टारडम छीनने में सफल हुए थे। 

अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है। अमिताभ बच्चन 77 साल की उम्र में भी बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं। आज हम इस सुपरस्टार अभिनेता की शिक्षा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 
अमिताभ बच्चन ने दो बार एमए की उपाधि हासिल की है। अमिताभ बच्चन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से भी विज्ञान वर्ग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। 
कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन ने केवल बीस साल उम्र में ही अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए कोलकता की एक शिपिंग फर्म बर्ड एंड कंपनी में किराया ब्रोकर की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह अपना सपना पूरा करने में सफल हुए। आज वह बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार कलाकार हैं। 

अन्य समाचार