हर बरसात में पैदा होता है व्यवधान

परबत्ता(खगड़िया): गुवानी-सुल्तानगंज महासेतु में कुल 45 पिलरों का निर्माण किया जाना है। 45 पिलरों पर दिन रात निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जलस्तर बढ़ने से पहले रात में लाइट जलाकर काम कराया जा रहा था। तीन किलोमीटर से अधिक लंबे इस महासेतु के निर्माण के क्रम में प्रत्येक वर्ष लगभग गंगा में बाढ़ के कारण करीब तीन माह तक कार्य ठप रहता है। हालांकि कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि इस बार जलस्तर बढ़ने के बाद भी कास्टिग यार्ड में काम जारी रहेगा। इसके लिए बाढ़ आने से पूर्व ही यार्ड के चारों तरफ के तटबंध को मजबूत कर दिया गया है। यह परियोजना काफी महत्वाकांक्षी माना जाता है। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को परबत्ता के केएमडी कॉलेज मैदान में किया था। इस महासेतु के निर्माण से उत्तर तथा दक्षिण बिहार के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। सेतु के एप्रोच पथ को लेकर भी कार्य किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने लगाया वार्ड क्रियान्वयन समिति पर लापरवाही का आरोप यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार