पहले खेत की जुताई, अब धान की बुआई कर रहे भाईजान, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पिछले काफी दिनों से पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब सलमान खान ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वह धान की खेती करते नजर आए। साथ ही यूलिया वंतूर भी सलमान की मदद करती दिखाई दीं।

धान की बोआई के बाद सलमान खान को हाथ-मुंह धोते हुए भी देखे जा सकते हैं। सलमान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- धान की खेती पूरी कर ली गई है। फैंस के बीच यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कई फैंस अपने फेवरेट सितारे को खेती करते देख काफी खुश हुए।

Rice plantation done . .
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Jul 20, 2020 at 9:59am PDT

फैंस ने सलमान खान के इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिख रहे हैं- माशाल्लाह भाईजान। आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह ट्रैक्टर चलाते और खेत जोतते हुए देखा गया था। पिछले कई दिनों से वह खेत पर काम करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कर रहे थे।
सलमान खान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्हें मिट्टी में सना देखा जा सकता है। फोटो में वह जमीन पर बैठे हुए नजर आए। उनके पूरे शरीर पर गीली मिट्टी लगी हुई थी। उन्होंने कैप्शन में किसानों की बात कही थी। सलमान खान ने लिखा था, ''सभी किसानों का सम्मान करें।''
सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

अन्य समाचार