बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए दीपिका पादुकोण बनीं हेयर स्टाइलिस्ट, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आजकल घर पर साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लॉकडाउन के पूरे मजे ले रहे हैं। दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर्सनल लाइफ से जुड़ी मस्ती के अपडेट्स फैन्स को दे रहे हैं। लाइव चैट, फोटो, वीडियो, पोस्ट के जरिए उन्हें जानकारी दे रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक फोटो शेयर कर बताया कि उनके बाल लंबे हो गए हैं। ऐसे में पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी नई हेयर स्टाइलिस्ट बनी हैं।



रणवीर ने अपने नए लुक की फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें समुराई लुक में चोटी बनाए देखा जा सकता है। फोटो में रणवीर ने पत्नी दीपिका पादुकोण को क्रेडिट दिया है। वह लिखते हैं कि मुझे अपना यह लुक काफी पसंद आया है, आपको क्या लगता है? फैन्स ने रणवीर की यह फोटो जैसी ही देखी, कॉमेंट्स कर दोनों के प्रति प्यार बरसाने लगे।


रणवीर को अगली बार फिल्म '83' में देखा जाएगा। जो 1983 में भारत की पहली विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर, भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण 'कपिल' की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।

अन्य समाचार