फार्महाउस में रहते हुए सलमान को चढ़ा किसानी का शौक, कभी ट्रैक्टर चलाते कभी धान रोपते आ रहे हैं नज़र।Related Story

फार्महाउस में रहते हुए सलमान को चढ़ा किसानी का शौक, कभी ट्रैक्टर चलाते कभी धान रोपते आ रहे हैं नज़र।

पूजा राजपूत- बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान इन दिनों मुंबई से दूर पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में रह रहे हैं। लॉकडाउन से पहले ही वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ वहां कुछ दिनों की छुट्टियां मनाने गए थे, लेकिन तभी देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई, और सलमान वहीं फंसे रह गए। अपने फार्म हाउस में सलमान परिवार और दोस्तों के साथ जमकर इंजॉए कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में सलमान ने कई वीडियोज़ और तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें कभी वह घुड़सवारी करने नज़र आ रहे थे, कभी अपने घोड़े को चारा खिला रहे थे, तो कभी जिम में कसरत करते दिख रहे थे। लेकिन अब मौसम बदल गया है, तो सलमान ने अपनी दिनचर्या भी बदल दी है। मॉनसून के मौसम में सलमान को किसानी का शौक चढ़ गया है। फार्म हाउस में रहते हुए सलमान खान किसान बन गए हैं, और धान की खेती करते नज़र आ रहे हैं। सलमान का ये नया अवतार खूब सुर्खियों में छाया है। हर जगह इसकी चर्चा है।

Rice plantation done . .
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Jul 20, 2020 at 9:59am PDT

हाल ही में सलमान ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पानी से भरे खेत में धान की फसल की रोपाई करते दिख रहे हैं, वीडियो में उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी यही काम कर रही हैं। काम खत्म करने के बाद सलमान मिट्टी से सने हाथ और पैरों को बहते पानी से धो रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'सारे जहां से अच्छा' की धुन बज रही है। सलमान का यह अवतार उनके फैंस के लिए बिल्कुल नया है।

Farminggg
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Jul 19, 2020 at 11:32am PDT

इससे पहले सलमान ने वीडियो शेयर किया था जिसमें वह पानी भरे खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे थे। कीचड़ से भरे खेत में उतर कर तो कभी ट्रैक्टर चला कर सलमान ने धान के पौधों को बोने के लिए खेत तैयार किया, सलमान को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस काम को वह कितना इंजॉए कर रहे हैं। पनवेल के खूबसूरत मौसम और बारिश की हल्की फुल्की बूंदों ने उनके इस आनंद को दोगुना कर दिया है। सलमान पिछले कुछ दिन धान की खेती करने में ही व्यस्त रहे। इन वीडियोज़ को शेयर करने से पहले उन्होने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी।

एक हफ्ता पहले उन्होने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह खेत के बीचों बीच धान की रोपाई करते नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होने लिखा था 'दाने-दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम...जय जवान जय किसान'। इसके अलावा सलमान ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वह सिर से लेकर पैर तक मिट्टी में सने नज़र आ रहे थे। साथ ही उन्होने लिखा था 'सभी किसानों का सम्मान'।

खेती करने की वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान जय जवान जय किसान कह रहे हैं। तो सोशल मीडिया यूजर्स भी चुप नहीं है। कोई उनकी तारीफ कर रहा है, तो कोई सलमान की खिंचाई करने से बाज़ नहीं आ रहा है। किसी ने सलमान के इस किसान अवतार को 'फेक' कहा था, तो किसी ने 'आर्टीफिशयल किसान'। एक यूज़र ने तो यह तक लिख दिया था कि 'शरीर पर मिट्टी का लेप लगवाने और जींस पैंट पहनकर फोटो शूट करवाने से खेती नहीं होती है इसके लिए ठंड में जमना और गर्मी में पिघलना बरसात में भीगना पड़ता है'।
लेकिन सलमान को इस ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता, वह अपना काम करने में यानि धान की खेती करने में व्यस्त रहे। और अब उनका यह काम भी पूरा हो चुका है। अब तो बस इंतज़ार है उस वक्त का जब सलमान के सामने उनकी इस मेहनत का फल आएगा।

Related Story

अन्य समाचार