पांचवीं व आठवीं वर्ग उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को नहीं मिलेगा खाद्यान्न

जासं, भभुआ: कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के सरकारी विद्यालयों का संचालन बंद है। ऐसी स्थिति में फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत 80 कार्य दिवस के तय मानक के अनुसार लाभुक बच्चों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना है एवं परिवर्तित मूल्य की राशि राज्य मुख्यालय से छात्रों के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है। इस संबंध में एमडीएम के जिला प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि अपर मुख्य शिक्षा सचिव बिहार पटना के निर्देशानुसार मई-जून एवं जुलाई माह में कुल 80 कार्य दिवस के लिए मानक के अनुसार प्राथमिक व मध्य विद्यालय में नामांकित बच्चों को खाद्यान्न उनके अभिभावक एवं माता पिता को विद्यालय परिसर में बुला कर दिया जाना है। उन्होंने कहा कि वर्ग एक से लेकर पांच तक के बच्चों को प्रति बच्चे के हिसाब से आठ किलो चावल तथा वर्ग छह से आठ तक के नामांकित छात्र छात्राओं को 12 किलो प्रति छात्र छात्रा के हिसाब से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना है। इसके अलावा खाद्यान्न प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एमआइएस पर डाटा अपलोड होने के उपरांत राज्य मुख्यालय से उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पांचवी व आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित रहना होगा। मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 6224 छात्र-छात्राओं के बीच 510 क्विटल खाद्यान्न का वितरण कर दिया गया है। जिले के 1203 विद्यालयों में कुल 267502 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।

समुचित इलाज के अभाव में पुत्र-पुत्री की मौत, मां भर्ती यह भी पढ़ें
प्रखंडवार विद्यालयों की संख्या -
अधौरा- 92
भभुआ - 221
भगवानपुर - 84
चैनपुर, 129
चांद - 92
दुर्गावती - 88
कुदरा - 119
मोहनियां - 148
नुआवं - 69
रामगढ़ - 78
रामपुर - 83
---------
प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या -
अधौरा- 14783
भभुआ - 46648
भगवानपुर - 17281
चैनपुर - 37642
चांद - 23342
दुर्गावती - 20514
कुदरा- 23326
मोहनियां- 35537
नुआवं - 15053
रामगढ़ - 17445
रामपुर, - 15931
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार