भाजपा नेता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त

अररिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा के बलुआ ड्योढ़ी मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी, कलियागंज मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ झा, जागेश्वर ठाकुर, रामानंद साह, दिनेश ठाकुर, जनार्दन मंडल, गोकुल विश्वास, महेश्वर मिस्त्री, आदि शामिल हैं।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार