शादी से पहले मुस्लिम अभिनेता के साथ रहने लगी थी यह अभिनेत्री, मां-बाप लाए थे वापस घर

बॉलीवुड की दुनिया में रिलेशनशिप्स का बहुत तगड़ा गोलमाल देखने को मिलता है। लिव इन रिलेशनशिप भी यहां एक आम बात है। कलाकार आपस में काम करते करते एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं और फिर लिव इन रिलेशनशिप की नौबत आ जाती है। बॉलीवुड में बहुत सी शादीशुदा जोड़ियां शादी से पहले ही एक साथ एक घर में रहने लगी थी।

 पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक मशहूर फोटोग्राफर के साथ श्रद्धा कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी का तो पता नहीं लेकिन वह एक एक्टर के साथ लिव-इन में जरूर रह चुकी हैं। श्रद्धा कपूर का कई अभिनेताओं के साथ नाम जुड़ चुका है। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर के साथ भी अभिनेत्री लिव इन रिलेशन में थी।
 फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की फिल्म रॉक ऑन में एक साथ काम किया था काम के दौरान ही उनकी नजदीकियां बढ़ी थी श्रद्धा और फरहान अख्तर से इतना दिल लगा बैठे कि वह उनके घर रहने के लिए पहुंच गई। इसके चलते श्रद्धा कपूर अपने जूहू वाले घर को छोड़कर दो बच्चों के पिता फरहान के साथ लिव इन में रहने लगीं। फिर बात की जानकारी उन्होंने अपने घर पर नहीं देती लेकिन जब उनके श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर को इस बारे में पता चला तो वह तुरंत श्रद्धा को जबरदस्ती घर ले आए।
 उस दौरान मीडिया में काफी खबरें आने लगी थी। शक्ति कपूर भी मीडिया की खबरों से परेशान होने के बाद श्रद्धा को फरहान अख्तर के कारण से लेने पहुंचे थे। शक्ति कपूर अपनी बीवी शिवांगी कोल्हापुरी को लेकर फरहान अख्तर के घर पहुंचे थे। उस दौरान उन्हें कैमरे में कैद भी किया गया था। शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर को फरहान अख्तर के घर से सामान ले जाते देखा गया था।

अन्य समाचार