'सुथरी सी तू' पर सपना चौधरी ने किया ऐसा धांसू डांस, दर्शक भी उठे झूमRelated Story

'सुथरी सी तू' पर सपना चौधरी ने किया ऐसा धांसू डांस, दर्शक भी उठे झूम

हरियाणा की लाडली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस शो लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। सपना रागिनी गाने से लेकर बड़े स्टेज शो करती हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में भी वह आइटम सांग कर चुकी हैं। सपना के स्टेज शो में इतनी एनर्जी होती है कि देखने आए लोग भी झूमने लगते हैं। सपना के ठुमकों का हर कोई फैन है। सपना चौधरी का फिर से एक डांस वीडियो यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। हरियाणवी गाना "सुथरी से तु" पर सपना का डांस देखकर दीवाने हो जाएंगे। इस गाने में सपना ब्लू और गोल्डन सूट में डांस कर रही हैं।
सपना के एनर्जेटिक और मजेदार ठुमके हरियाणवी गाने के इस वीडियो में देख सकते हैं। भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सपना चौधरी के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह क्रम जारी है। उनके इस वीडियो को सोनोटेक रागिनी यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है। सपना चौधरी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है। हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग 'सुल्फा सररार ठा गया'रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी। सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी। उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है।

Related Story

अन्य समाचार