बेंगलुरू में नई टेक्नोलाॅजी सेंटर खोलने पर विचार कर रही है ZOOM

बेंगलुरू। बेंगलुरू में न्यू टेक्नोलॉजी सेंटर खोलकर भारी संख्या में आईटी-इंजीनियर्स की भर्ती करने जा रही है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम। चीनी कंपन‍ियों की हटाने की भारतीय रणनीत‍ि के तहत अब जूम कंपनी भारत में अपने कारोबार विस्तार को लेकर योजना पर काम कर रही है। जल्द ही जूम का दफ्तर भारत की सिलिकन वैली बेंगलुरू में होगा। कंपनी बेंगलुरू में नई टेक्नोलाॅजी सेंटर खोलने पर विचार कर रही है। इसके लिए अगले कुछ सालों में कंपनी बड़ी संख्या में सीनियर पदों पर लोगों की भर्ती करेगी।

जनवरी से अप्रैल तक यूजर्स की संख्या में भारी वृद्धि
कंपनी के सीओओ अर्पणा बावा के मुताबिक, जूम अपने ऐप में बदलाव करेगी। ऐप में कई वैल्यू ऐड किए जाएंगे। कंपनी ने यह फैसला हाल ही में मिली पॉपुलैरिटी की वजह से लिया है। यूजर्स बढ़ने की वजह से कंपनी अपने वीडियो कान्फ्रेंसिंग ऐप में कई फीचर्स को जोड़ेगी। कंपनी के मुताबिक, साल 2020 के पहले चार माह में यानी जनवरी से अप्रैल 2020 के बीच भारत में जूम के फ्री यूजर्स साइन अप में 6,700 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मुंबई और हैदराबाद में पहले से दो डेटा सेंटर हैं
जूम वीडियो कम्युनिकेशंस ने कहा कि वह बेंगलुरू में एक नया टेक्नोलाॅजी सेंटर खोलकर भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेगी, जहां वह अगले कुछ वर्षों में टैलैंट्स को काम पर रखेगा। जूम का पहले से ही मुंबई में एक कार्यालय है। मुंबई और हैदराबाद में कुल दो डेटा सेंटर हैं। इसका तिगुना विस्तार किया जाएगा। कंपनी की हेड ऑफिस सैन जोस, कैलिफोर्निया में है।
इंजीनियरिंग और आईटी प्रोफेशनल की होगी भर्ती
जूम ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी भारत में विस्तार करने जा रही है। ऐसे में भारतीय टैलेंट्स को मौका मिलेगा। कंपनी बेंगलुरु के लिए इंजीनियरिंग और आईटी टैलेंट्स की हायरिंग करेगी। जूम DevOps इंजीनियर्स, आईटी, सिक्योरिटी और बिजनेस ऑपरेशन हेडकाउंट की भर्ती शुरू करेगी।
कंपनी ने कहा अभी हमारे कर्मचारी घर से ही काम करेंगे
कंपनी ने यह भी कहा कि जब तक कोविड-19 की स्थिति में सुधार नहीं होता है, उसके कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। जूम के सीईओ Eric S Yuan ने कहा कि हम भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान 2,300 से अधिक शिक्षण संस्थानों में मुफ्त में अपनी सेवाएं देकर गर्व महसूस कर रहे हैं।
भारत हमारे लिए स्ट्रैटेजिकली तौर पर महत्वपूर्ण देश है
जूम के सीईओ एरिक एस युआन ने कहा कि जूम के लिए भारत स्ट्रैटेजिकली तौर पर महत्वपूर्ण देश है और हम यहां निरंतर ग्रोथ और निवेश की उम्मीद करते हैं। हम भारत के हाईली एजुकेटेड इंजीनियरिंग टैलेंट्स को अपने डेटा सेंटर में काम के लिए नियुक्त करेंगे। यह सुविधा ज़ूम की निरंतर वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। - एजेंसी

अन्य समाचार