फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या, दहेज हत्या का केस दर्ज

संवाद सहयोगी, खगड़िया : अलौली थाना क्षेत्र के संझौती गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता मनीषा की हत्या फांसी लगाकर कर दी गई। इतना ही नहीं शव को ठिकाने भी लगा दिया गया। इधर, मनीषा के पिता व मानसी के राजाजान निवासी चंद्रदेव यादव थे लिखित शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिसमें मृतक मनीषा के पति रणवीर यादव, एवं रणवीर के पिता रामरतन यादव समेत आधे दर्जन को आरोपित किया गया है। कहा गया है कि मनीषा की शादी चार साल पहले की गई थी। मगर ससुराल वाले बराबर मनीषा के साथ मारपीट करते थे। मनीषा के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे। बाइक नहीं देने पर आरोपितों ने मनीषा की फांसी लगाकर हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। अलौली थानाध्यक्ष राध्रवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। गायब किए गए शव का पता लगाने की कोशिश की गई, मगर लोगों से जानकारी मिली है कि आरोपितों द्वारा शव को जला दिया गया है। आरोपित घर में ताला लगाकर गायब है। जिसकी तलाश के साथ आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार