बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेन्द्र की राह पर चल पड़े सलमान खान, यह बात पिछली 4 पोस्ट से साबित होती है

सलमान खान लॉकडाउन के पहले से पनवेल वाले फॉर्म हाउस में ही हैं। पहले उनके साथ बहन अर्पिता, जैकलीन फर्नांडीज भी थीं, लेकिन अब केवल यूलिया वंतूर हैं। इस बीच सलमान ने सोशल मीडिया पर खेती-किसानी से जुड़ी कुछ फोटो पोस्ट कीं। इसके बाद से ही वे सुर्खियों में हैं। पिछली पोस्ट में उन्हें धान का रोपा लगाते देखा गया, जिसके बाद यह चर्चा होने लगी है कि वे भी धर्मेन्द्र के नक्शे कदम पर हैं। 

धर्मेन्द्र भी फिल्मों के बाद फार्महाउस पर खेती किसानी करते हैं। धर्मेन्द्र फार्महाउस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 
1) ट्रैक्टर से खेत जोतते आए थे नजर
दो दिन पहले सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए थे। पोस्ट में उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा था- खेती। सलमान काफी इंटरेस्ट के साथ खेत जाेतते दिख रहे थे। वीडियो पर प्रीति जिंटा ने कमेंट करते हुए लिखा था- ये देखकर मुझे मन्नतां गाने की याद आ गई। 
2) मिट्‌टी में सने हुए थे सुल्तान
सलमान ने 6 दिन पहले एक फोटो शेयर किया था, जिसमें उनके पूरे शरीर पर खेत की गीली मिट्‌टी लगी हुई थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- सारे किसानों को सलाम। हालांकि इस फोटो पर सलमान बुरी तरह ट्रोल हुए थे। ट्रोलर्स ने लिखा था- हम लोग जानते हैं, खेत में काम करने से इतनी मिट्टी नहीं लगती यार।
3) जय जवान जय किसान का नारा लिखा
सलमान ने खेत में रोपा लगाते हुए एक और फोटो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लाल बहादुर शास्त्री का दिया हुआ नारा लिखा था- दाने दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम, जय जवान जय किसान। हालांकि सलमान को इस फोटो पर भी ट्रोल किया गया था। 

अन्य समाचार