मजदूर को गोली मारे जाने में 11 नामजद, एक गिरफ्तार

आरा। भोजपुर के अजीमाबाद के मेहंदौरा गांव में मजदूर पिटू चौधरी को गोली मारे जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। घायल के भाई विष्णु दयाल चौधरी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में 11 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। दर्ज प्राथमिकी में गांव के मुक्तिनारायन राय एवं उनके दो पुत्र सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी अजीत राय उर्फ पेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। घायल के स्वजनों ने दो गोली का खोखा पुलिस को सौंपा है । 35 वर्षीय घायल पिटू चौधरी का इलाज पटना में चल रहा है। मालूम हो कि सोमवार को अजीमाबाद थाना के मेहंदौरा गांव में मजदूरी नहीं करने को लेकर दो गुटों में वाद-विवाद हो गया था। जिसके बाद दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें एक मजदूर को गोली मार दी गई थी। गोली केहुनी के पास लगने से हाथ फ्रैक्चर हो गया हैं। हड्डी टूट गई हैं। वारदात को लेकर अंदर ही अंदर तनाव कायम हो गया है।

करंट से दो महिलाओं की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार