शराब कारोबारी हंसराज को पकड़वाने को लेकर पप्पू को मारी थी गोली

साहेबपुर कमाल (बेगूसराय) : कुरहा बाजार में दिनदहाड़े फुलमलिक निवासी देवनंदन महतो के पुत्र पप्पु महतो को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के दो अभियुक्तों को साहेबपुर कमाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किया गया है। बाबूराही के शराब कारोबारी हंसराज को पकड़वाने के विरोध में हत्या की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया। उक्त जानकारी डीएसपी बलिया, अंजनी कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में बाबूराही ग्राम निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र छोटू कुमार एवं केवल यादव के पुत्र तिलक यादव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुरहा बाजार में दुर्गा स्थान के समीप सोमवार को लगभग तीन बजे अपराधियों ने फुलमलिक निवासी देवनंदन महतो के पुत्र 40 वर्षीय पप्पू महतो की हत्या करने की नीयत से गोली चलाई गई थी। गोली पप्पू के कमर में लगी। घटना के बाद तत्काल साहेबपुर कमाल पुलिस अपराधियों की खोजबीन में लग गई। थानाध्यक्ष सुदिन राम के नेतृत्व में विधि व्यवस्था प्रभारी दिवाकर सिंह, एसआइ दिनेश सिंह सोमवार की संध्या पीर बाबा स्थान के समीप गोली कांड में शामिल दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। जांच पड़ताल के दौरान

तिलक यादव के पास एक देसी कट्टा एवं दो जिदा कारतूस बरामद किया गया। डीएसपी ने बताया कि तिलक यादव आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबदलपुर गांव में हुई चोरी मामले में भी वह शामिल है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने कबूल किया कि पप्पू महतो की हत्या करने के इरादे से गोली चलाई थी। पप्पू महतो द्वारा शराब पकड़वाने व कारोबार करने में वह मुखबिरी कर रहा था। एक माह पूर्व भी शराब कारोबार मामले में बाबूराही ग्राम निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र हंसराज यादव को पुलिस ने 74 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तारी किया था। इसका दोषी वे लोग पप्पू महतो को ही माना रहे थे। गिरफ्तारी से आक्रोशित हंसराज के भतीजे तिलक यादव ने उसी समय पप्पू की हत्या करने का मन बना लिया था। सभी अभियुक्तों पर हत्या का प्रयास सहित आ‌र्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार