करियर बनाने की दौड़ में छोड़ा था मां बाप का साथ! अब लाखों में खेलती है यह एक्ट्रेस

R

ज़ी टीवी के पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य तो आपने भी एक ना एक बार जरूर देखा होगा कुंडली भाग्य टीवी का बेहद पुराना और पॉपुलर सीरियल है। ऐसे सीरियल बहुत कम ही बनते हैं। इसी में नजर आ रही टीवी अभिनेत्री अंजुम फकीह को आप भी अच्छी तरीके से जानते होंगे। अंजुम फकीह की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं।
अंजुम फकीह एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह में एक्टिंग की दुनिया में आए लेकिन अंजुम ने बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में आने का सपना बना लिया था। इसीलिए करियर बनाने के लिए वह घर छोड़कर मुंबई आ गई थी। घर से भागकर मुंबई आने का फैसला होने का खुद का था कि क्योंकि उन्हें अपने ऊपर पूरा यकीन था। कहते हैं ना कि अपने ऊपर अगर यकीन हो तो आप सारी दुनिया को बदलने की ताकत भी रखते हैं।
जब वह घर छोड़कर मुंबई आई थी तब उनके पास खाने के पैसे भी नहीं होते थे, इसलिए उन्होंने मुंबई में छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने एक शोरूम में सेल्समैन जॉब भी की थी। मुंबई में डटे रहने के लिए उन्होंने जो बन पड़ा वह किया। संघर्ष करके और मेहनत करके उन्होंने अपने सपनों को पूरा किया। अगर उन्होंने माता-पिता की बात मान ली होती और घर बैठ गई होती तो शायद वह अपने सपनों को ना पूरा कर पाती।
एक वह टाइम था और आज एक टाइम है। आज के टाइम में उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। पिछले दिनों ही उन्होंने लाखों की कीमत का एक नया फ्लैट खरीदा है। इसी फ्लैट में वे लंबे वक्त से रह रही है। एक टाइम था जब उनके पास रहने के लिए घर तक नहीं था लेकिन आज के समय में उनके पास सब कुछ है। यह मेहनत का रंग नहीं तो और क्या है।

अन्य समाचार