प्लास्टिक से ढका शाहरुख़ का बंगला मन्नत, क्या कोरोना है वजह ?

पुरे विश्व में कोरोना गंभीर रूप में है | हर दिन कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है | ऐसे में बॉलीवुड के गलियारों में भी कोरोना पहुँच गया है | हाल ही में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे | ऐसे में अन्य बॉलीवुड सितारे भी अपनी सुरक्षा को बढ़ा रहे है |

ऐसे में शाहरुख़ खान चर्चा में आ गए है | बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड के अन्य सितारे भी कई तरह की सावधानियां बरत रहे है | शाहरुख़ खान ने अपने बंगले मन्नत के चारो ओर प्लास्टिक कवर लगा दिए है | हालाँकि इसकी सही वजह अभी सामने नहीं आयी है |
सोशल मीडिया पर शाहरुख़ खान के बंगले मन्नत की तस्वीरें वायरल हो रही है | इन तस्वीरो में शाहरुख़ का बंगला प्लास्टिक के कवर से पूरी तरह ढंका हुआ नजर आ रहा है | ऐसे में कुछ लोगो का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए शाहरुख़ ने घर को कवर किया है, क्योंकि हाल ही में WHO ने कहा था कि कोरोना हवा से भी फ़ैल रहा है |
लेकिन कुछ लोगो का मानना अलग है, उनका कहना है कि बारिश की वजह से शाहरुख़ ने अपने घर के चारो ओर प्लास्टिक कवर लगाए है | बता दे शाहरुख़ का ये बंगला मुंबई के बांद्रा में स्थित है | यहाँ शाहरुख़ अपनी पत्नी गौरी, बेटे अबराम और आर्यन और बेटी सुहाना के साथ रहते है |
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरो को लेकर लोग कई तरह के अंदाजे लगा रहे है | हालाँकि इसकी असल वजह की जानकारी किसी के पास नहीं है | वैसे इन दिनों शाहरुख़ अपनी फॅमिली के साथ वक़्त बीता रहे है |
शाहरुख़ के वर्क फ्रंट की बात करे तो वे अंतिम बार 2018 में आयी फिल्म ZERO में नजर आये थे | इसके बाद से वे किसी फिल्म में नजर नहीं आये | हालाँकि खबरे उठ रही है कि वे जल्द ही राजकुमार हिरानी के साथ काम करने वाले है |

अन्य समाचार