अब सुशांत की मौत पर बनेगी फिल्म, उनका हमशक्ल निभाएगा किरदार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म की बहस तेज हो गयी है | इसके साथ ही आउटसाइडर और इनसाइडर जैसे मुद्दे भी उठने लगे है | सुशांत को गए 1 महीना होने वाला है, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है |

वैसे सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ी हुयी है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या की गयी है | इसीलिए उनके लिए CBI जाँच कराने की बात कही जा रही है | ऐसे में सोशल मीडिया पर सुशांत की मृत्यु को लेकर फिल्म की घोषणा भी कर दी गयी है, जो चर्चा का विषय बनी हुयी है |
20 जुलाई 2020 को सुशांत की मौत से जुड़े घटनाक्रम पर फिल्म की घोषणा की गयी है | इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज़ कर दिया गया है | इस फिल्म में सुशांत का किरदार सचिन तिवारी निभाने वाले है | बता दे सचिन तिवारी जानेमाने टिकटोकर है, सोशल मीडिया पर वे सुशांत के हमशक्ल के रूप में भी फेमस है |
सुशांत पर बन रही इस फिल्म का निर्देशन शमीन मौलिक करने वाले है | फिल्म का नाम सुसाइड ऑर मर्डर: अ स्टार वाज लॉस्ट रखा गया है | जानकारी के अनुसार इस फिल्म को OTT प्लेटफार्म VSG Binge पर रिलीज़ किया जायेगा | बता दे इस OTT प्लेटफार्म को जल्द ही लांच किया जायेगा |
VSG ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट से इस फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है | पोस्टर में सचिन तिवारी को एक आउटसाइडर के रूप में दिखाया गया है |
VSG ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'छोटे से कस्बे का एक लड़का फिल्म इंडस्ट्री में एक चमकता सितारा बन जाता है | यह उसकी कहानी है | एक आउटसाइडर के रूप में पेश है सचिन तिवारी' | बता दे सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर खूब वायरल हो रहा है |
जानकारी के लिए बता दे बॉलीवुड के शानदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी | पुलिस सुशांत के ऐसा करने के पीछे की वजह का पता लगा रही है | इसके लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई नामो से पूछताछ की जा रही है | वहीँ सुशांत की मौत को लेकर CBI जाँच की मांग भी तेजी से उठ रही है |

अन्य समाचार